जानें क्या हैं कम उम्र में निवेश के फायदे

जानें क्या हैं कम उम्र में निवेश के फायदे


निवेश की शुरूआत करने का सबसे सही समय और मौका कब है, ये सवाल हर उस शक्स के जेहन में होता है, जिसे निवेश की शुरुआत करनी है। योर मनी पर हम निवेश को लेकर आपकी टाइमिंग, आपके रोडमैप, निवेश विकल्प और तमाम आर्थिक सपनों को साकार करने की राह दिखाते हैं और आज पहली बार निवेश करने वालों पर है हमारा फोकस। जल्दी निवेश शुरू करने के क्या फायदे और नुकसान होते हैं। इस पर चर्चा करने के लिए हमारे साथ मौजूदा है बजाज कैपिटल के ग्रूप डायरेक्टर अनिल चोपडा।

अनिल चोपडा का कहना है कि जल्दी निवेश शुरू करने के कई फायदे है। कम उम्र में निवेश शुरू करने पर ज्यादा कमाई का मौका मिलता है यानि कम्पाउंडिंग ब्याज का फायदा मिलता है। साथ ही मुनाफे पर मुनाफा कमाते हैं। रिटर्न पर ब्याज की कमाई से मुनाफा मिलता है। इसलिए लंबे निवेश का फायदा मिलता है।

कम उम्र में निवेश करने से जोखिम उठाने की क्षमता ज्यादा होती है। ऐेसे में आप जोखिम ज्यादा ले सकते है। कम जिम्मेदारियों के चलते आर्थिक आजादी रहती है। अलग अलग निवेश विकल्पों पर फोकस करें। साथ ही रिटायरमेंट के लक्ष्य के लिए तैयार कर सकते है क्योंकि कम उम्र से निवेश, रिटायरमेंट के लक्ष्य आसान बनाता है। पहला लक्ष्य, रिटायरमेंट को तय करें। जल्दी शुरूआत से बड़ा रिटर्न कमाया संभव है।

इतना ही नहीं जल्दी निवेश से आप कर्ज मुक्त भी रहते है। कर्ज लेने की योजना पहले से बना सकते हैं। लक्ष्य की प्लानिंग के आधार पर निवेश की शुरूआत करें। जल्दी निवेश से अनुशासन आता है। पैसों को लेकर समझ बेहतर होती है। साथ ही समय पर बचत और निवेश की समझ भी बढ़ती है।

Comments

Popular posts from this blog

Ten Things which is able to Inspire You

7 Finance Liabilities That Will Ruin Your Net Worth

5 Savings Mistakes to Avoid